क्या नींबू पानी लो ब्लड प्रेशर में मदद कर सकता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:16

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ लें नींबू की मदद

ब्लड प्रेशर की समस्या इन दिनों बहुत आम हो चुकी है। न सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों, बल्कि युवाओं को भी दिल की ये बीमारी अपनी चपेट में लेती जा रही है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखना, बहुत ज़रूरी है क्योंकि अगर वो हाई रहे, तो कई और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों के दिनों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है।जिन लोगों को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या है उन्हें इस मौसम में अपने ऊपर ख़ास ध्यान देना चाहिए। अब आप अपनी रेग्यूलर दवाओं की डोज़ तो बढ़ा नहीं सकते, तो क्यों न घरेलु व प्राकृतिक उपाय को अपनाया जाए? दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल के कंसल्टेंट न्यूट्रीशन और डायटिक्स डॉक्टर देबजानी बैनर्जी इस उद्देश्य के लिए नींबू का इस्तेमाल सुझाती हैं। (नींबू पानी से बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी)


नींबू हाइपरटेंशन के लिए सबसे अच्छे घरेलु उपायों में से एक है। इससे रक्त वाहिकाएं (blood vessels) नर्म और लचीली होती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर लेवल कम होता है। नींबू में विटामिन बी काफी मात्रा में होता है, इस वजह से नींबू का नियमित सेवन हार्ट फेलियर के जोखिम को कम करता है। हाई ट्राईग्लिसेराइड लेवल (High triglyceride level) आपके लीवर पर असर डाल सकता है और वज़न बढ़ा सकता है। अधिक वज़न ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है। नींबू का रस ट्राईग्लिसेराइड लेवल को कम करता है, इसलिए हाइपरटेंशन के मरीज़ों के लिए इसका इस्तेमाल काफी अच्छा माना जाता है। नींबू का रस आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम करता है। (बदहज़मी की समस्या ऐसे दूर करता है नींबू)

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ हैं तो आपके लिए दिन में तीन से चार बार ताज़ा नींबू पानी पीना लाभदायक रहेगा। आप इसे हर रोज़ सुबह खाली पेट भी पी सकते हैं। अपने नींबू पानी में चीनी न मिलाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info